फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शहीदों और सेनानियों के परिजन सम्मानित

Thu, 09 Nov 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस पर नुमाइशखेत मैदान में हुए कार्यक्रम में लोकनृत्य प्रस्तुत करती
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में 24वां राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलन के शहीदों को याद कर सेना के शहीदों और सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विकास पुस्तिका का विमोचन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नुमाइशखेत मैदान में सौ फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

इससे पहले विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने नगर में रैली निकाली। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गढि़या, डीएम अनुराधा पाल आदि ने कोतवाली के पास स्थित शहीद पार्क में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
नुमाइशखेत मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुए। अतिथियों ने शहीद सैनिकों की वीरांगना दुर्गा कोरंगा, राधा देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिव लाल वर्मा की वीरांगना नंदी वर्मा और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ ही नशा उन्मूलन के कार्य करने वाले चिकित्साधिकारियों, कार्मिकों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उज्ज्वला योजना के 50 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर और चूल्हे बांटे गए।
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विचार रखे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, रेडक्राॅस चेयरमैन संजय शाह जगाती, राज्य आंदोलनकारी भुवन कांडपाल, गोविंद सिंह भंडारी, गंगा सिंह पांगती, हीरा बल्लभ भट्ट, हरीश सोनी आदि थे। उधर, जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में रेडक्राॅस सोसायटी के सदस्य सुरेश दफौटी ने शहीदों की याद में रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें