फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सात दिवसीय शिविर में उषा, चांदनी और गोविंद रहे सर्वश्रेष्ठ

Sat, 21 Mar 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज कपकोट में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन हो गया है। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता एठानी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही और प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वयंसेवियों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल रैथल के आसपास सफाई अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिज्ञा भी ली। शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैंप कमांडर उषा आर्या को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, चांदनी गोगिनी को सर्वश्रेष्ठ कर्मठ छात्रा और गोविंद गढ़िया को सर्वश्रेष्ठ कर्मठ छात्र के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका नेगी और दीपक कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख डॉ. हरीश मेहरा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद कपकोटी, डॉ. मुन्ना जोशी, डॉ. दीपक चंद और छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुल शाही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें