फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें

Tue, 21 Oct 2025 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के चायखान वन विश्राम गृह में दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों, पार्टी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक मेहरा ने कहा कि दीपावली हमारी प्राचीन संस्कृति परंपराओं से जुड़ी है। इस पर्व को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाते हुए सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, जिला पंचायत सदस्य नवीन बजेठा, जगदीश फुलारा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें