बागेश्वर। जिले मैं दिवाली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए और आतिशबाजी की। कांडा के दूरस्थ गांव में ग्रामीणों ने पलायन के चलते वीरान हुए घरों के आगे भी दीपक जलाकर दिवाली मनाई।
विज्ञापन
कमस्यार महोत्सव समिति ने सात साल पहले क्षेत्र के गांव में एवं मुहिम शुरू की थी तब से बदस्तूर हर साल यह रस्म निभाई जा रही है। मंगलवार की रात को भी समिति के सदस्यों ने विभिन्न गांवों में जाकर वीरान घरों के आगे दिए जलाए। समिति के संयोजक दीपक रौतेला ने बताया कि प्रत्येक गांव में समिति के सदस्य ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्य कर रहे हैं। दिवाली के दिन हर वीरान घर के आगे दीया जलाया जाता है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान तक टकनार, उपरड़ा, देवतोली समेत दर्जनों गांवों में दीप जलाए गए।