फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा

विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में आपस में बहस करते जिपं सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत की बैठक में फिर जबरदस्त हंगामा हुआ। तमाम सदस्यों ने ‘सीएम पोर्टल’ और ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के बजट से धनराशि आवंटित करने का विरोध किया। जिला पंचायत अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष पर भी सवाल खड़े किए गए। बता दें कि 17 अगस्त को भी जिला पंचायत की बैठक में हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे से जिला पंचायत की बैठक शुरू हुई। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि राज्य वित्त मद से ‘सीएम पोर्टल’ और ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के लिए पांच प्रतिशत धनराशि आवंटित की जाएगी। इस पर जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिला पंचायत से इन कार्यक्रमों के लिए बजट नहीं दिया जाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, रेखा देवी, पूजा आर्या, सुरेंद्र खेतवाल, रूपा कोरंगा भी गोपा धपोला की बात का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में खड़े हो गए।
सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के विवेकाधीन कोष पर भी सवाल खड़े किए। इन मुद्दों में हंगामा चलता रहा। करीब दो बजे जिपं सदस्य गोपा धपोला और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। गहमागहमी के बीच सदस्य हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, रेखा देवी, पूजा आर्या, सुरेंद्र खेतवाल, रूपा कोरंगा कुर्सियां छोड़कर जमीन पर बैठ गए। कुछ देर बाद सदन छोड़कर चल दिए। इसके बाद सदन में मौजूद जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, गोपाल सिंह, चंदन सिंह और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सदन चलता रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि सीएम पोर्टल के लिए डीएम और सीडीओ के निर्देश पर सूक्ष्म बजट की व्यवस्था की गई थी। इसका कुछ सदस्यों ने विरोध किया। जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में पारित बजट का अनुमोदन और पुष्टि की गई। जिला पंचायत के धर्मकाटे को अन्यत्र विस्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले 17 अगस्त को हुई जिपं की बैठक भी हंगामेदार रही थी।
---
देवी, देवताओं की शरण में जाने की हुईं बातें
बागेश्वर। जिपं की बैठक में हरीश ऐठानी, गोपा धपोला ने कुछ सदस्यों के साथ अन्याय होने की बात उठाते हुए देवी, देवताओं की शरण में जाने की बात कही। इस पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में काफी हंगामा हुआ। सदस्य सदन में देवी, देवताओं की बात लाने पर एक-दूसरे से उलझने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें