फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनलकर्मियों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

Wed, 29 Jun 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में उपनलकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी और निकाले गए कर्मियों की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार बुधवार दूसरे दिन भी जारी रहा। कांडा के राजकीय महाविद्यालय में तैनात उपनल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने देहरादून में आंदोलित कर्मियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

बुधवार को रमसा और सेल टैक्स विभागों में तैनात उपनल कर्मी कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आउट सोर्सिंग माध्यमों से नियुक्तियां देकर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। कर्मचारियों का नियमितीकरण और वेतन बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन और भी तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा। पुतला जलाने और धरना देने वालों में दर्शन सिंह, हेम तिवारी, नवीन लाल, योगेश पंत, गौरव कुमार, कमल गढ़िया, सुरेंद्र कुमार, गोकुलानंद पाठक, प्रकाश राम, सुंदर मेहता, रमेश गिरी, सुुुुभाष पांडे, नीरज सिंह, बलवंत भाकुनी, कैलाश मेहता, विशन तिरूवा, प्रदीप सनवाल, विनोद जोशी, मनोज कुमार, मुन्नी असवाल, देेवेंद्र सिंह, अतुल सिंह, भूूपेंद्र चं्रद, विपिन चंद्र, मनीष शर्मा, सुंदर करायत, दीपक आर्या, आदि शामिल थे। उधर राजकीय महाविद्यालय कांडा में उपनल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें