बागेश्वर में सनगाड़ के पास बिजली लाइन पर गिरा पेड़। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के बैकोड़ी और सनगाड़ गांव के बीच बिजली लाइन में चीड़ का एक पेड़ गिरने से सात गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
सोमवार दोपहर दो बजे बिजली की 11 केवी लाइन में चीड़ का पेड़ गिरने से बैकोड़ी, सनगाड़, बास्ती, खोपड़ा समेत सात गांवों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों के इलेक्ट्रिक उपकरण ठप हो गए हैं। गर्मी से निजात दिलाने के लिए लोग पंखा नहीं चला पा रहे हैं। इसके अलावा तमाम जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि बिजली लाइन की मरम्मत के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। लाइन की मरम्मत कर जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु दी जाएगी।