फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान पानी दे, अन्यथा टैंकर से करे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला उपभोक्ता फोरम ने एक महत्वपूर्ण फैसले में जल संस्थान को उपभोक्ता के संयोजन में पानी उपलब्ध कराने या टैंकर से पानी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने जिला उपभोक्ता फोरम में नगर क्षेत्र की जनसंख्या बढ़ने के बावजूद पेयजल योजनाओं का विस्तार नहीं किए जाने की शिकायत की थी। कहा कि समय पर बिलों का भुगतान नहीं करने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पाता है। पानी आने का भी कोई समय नियत नहीं है। उन्होंने पेयजल वितरण की समयसारिणी तय करने की मांग की थी।
शुक्रवार को जिला उपभोक्ता के अध्यक्ष/जिला जज धनंजय चतुर्वेदी, उपभोक्ता फोरम के सदस्य संजय कुमार लोहनी, मीना फर्त्याल ने पैसला सुनाते हुए कहा कि जल संस्थान शिकायतकर्ता को प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराए। पेयजल की कमी है तो समयसारिणी निर्धारित की जा सकती है, जिसकी सूचना समाचार पत्र या संचार माध्यम से उपभोक्ताओं को दें। पेयजल लाइन के माध्यम से आपूर्ति किया जाना संभव न हो तो विपक्षीगण ईई जल संस्थान, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान देहरादून टैंकर के माध्यम से स्वयं के खर्चे पर शिकायतकर्ता को पेयजल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें