फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बागेश्वर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते उपनल कर्मचारी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर कार्य किया। उपनल कर्मचारी संघ की बागेश्वर इकाई ने प्रदेेश संगठन के आह्वान पर मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा, बाल विकास, शिक्षा विभाग के उपनल कर्मचारियों ने उनकी मांगे शीघ्र पूरी करने की अपील की है। उन्होंने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की है। संगठन के प्रदेेश मंत्री कमल सिंह गढ़िया ने कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मांगे पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध तरीके से उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रवीन कुमार, कपिल, भुपेंद्र सिंह, गंगा भाकुनी, महिपाल सिंह, चंद्रशेखर जोशी, दरवान सिंह, हयात राम, शाहरुख हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें