राजकीय हाईस्कूल कोटफुलवारी के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र उपाध्याय की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हो गई है। उन्होंने जीआईसी अमस्यारी में प्रधानाचार्य का चार्ज ले लिया है। इसलिए कोटफुलवारी के शिक्षकों, अभिभावक शिक्षक संघ ने उन्हें विदाई दी।
समारोह में ग्राम प्रधान मेलाडुंगरी बलवंत भंडारी, पीटीए अध्यक्ष कांतिमोहन जोशी, आलोक पांडे, केवल पांडे, दलीप गढ़िया, विवेक जोशी, राधा कांडपाल, प्रकाश उपाध्याय, राहुल खुल्बे, बृजमोहन पांडे, भावना तिवारी आदि मौजूद थे।
नौगांव के पूर्व बीडीसी सदस्य त्रिलोक बुटौला, ग्राम प्रधान हरीश तुलेरा, अमस्यारी के प्रधान गोविंद तिवारी ने कहा कि जीआईसी अमस्यारी में प्रधानाचार्य की तैनाती के लिए क्षेत्र के अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों ने कई बार आंदोलन किए। इसलिए नवागत प्रधानाचार्य का पीटीए शीघ्र भव्य स्वागत करेगा।