फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिकी मजबूत करने वाली बने कार्ययोजना

Mon, 22 Feb 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदर्श गांव अनर्सा में गांव के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाई गई। ग्राम प्रधान गीता खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में गांव की समस्याओं से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में आर्थिकी मजबूत करने वाली कार्ययोजनाओं को शामिल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में सिंचाई व्यवस्था के लिए पंपिंग योजना बनाने, क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्र, प्राइमरी पाठशाला भवन की मरम्मत का प्रस्ताव रखा गया। जूनियर हाईस्कूल को उच्चीकृत करने, खेतों की जुताई के लिए सामूहिक पॉवर टिलर देने की मांग रखी।

पूर्व प्रधान दीवान सिंह खेतवाल ने अनुसूचित जाति बस्ती में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने की समस्या से अवगत कराते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने, पुराने पोलों को बदलने की मांग उठाई।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने आवास, गौशाला निर्माण के लिए आवेदन भी दिए। बैठक में पशुपालन, कृषि, उद्यान आदि विभागों के अधिकारियों ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने कहा कि आदर्श गांव के रूप में चयनित इस गांव में रोजगार के अवसर ढूंढने होंगे।

उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन से संबंधित योजनाओं की कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कार्ययोजना में ऐसी योजनाओं को शामिल करना है, जिससे आर्थिकी मजबूत हो सके। बैठक में खंड विकास अधिकारी संगीता आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें