फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सौर स्वरोजगार योजना में रुचि दिखा रहे बेरोजगार

विज्ञापन
Unemployed showing interest in CM Solar self-employment scheme
विज्ञापन
बागेश्वर। बंजर भूमि में बिजली उत्पादन के लिए सीएम सौर स्वरोजगार योजना को कारगर माना जा रहा है। बेरोजगार युवा बिजली उत्पादन से आजीविका अर्जित कर सकते हैं। सोलर पावर प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली को यूपीसीएल 15 वर्षों तक यूनिट के हिसाब खरीदेगा। सोलर प्लांट के आसपास बंजर भूमि में जलवायु आधारित पादपों के बीज निशुल्क दिए जाएंगे। सब्जी उत्पादन, मौन पालन के लिए बेरोजगारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

एमएसएमई पोर्टल पर जिले के चार लोगों ने सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया है। इनमें बागेश्वर के कवींद्र सिंह, अर्जुन टम्टा, कपकोट के शेर सिंह, विनोद सिंह गढ़िया शामिल हैं। प्लांट लगाने में 10 लाख रुपये व्यय होंगे। आवेदकों को आठ प्रतिशत ब्याज दर पर 15 वर्ष की अवधि के लिए सहकारी बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 30 प्रतिशत मार्जिन मनी सरकार की ओर से दी जाएगी। संयंत्र से सालभर में 38 हजार यूनिट बिजली उत्पादन हो सकता है।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों को लाभ मिलेगा। अब तक जिले के चार लोग एमएसएमई पोर्टल पर सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन कर चुके हैं। - रॉकी कुमार परियोजना अधिकारी उरेडा बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें