फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, चालक गंभीर 

Sun, 27 Mar 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
खाई में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन



बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाते एक ईंधन वाहन के दियोरड़ा (कौसानी) में दुुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्लीनर को मामूली चोट आई है। चालक की हालत गंभीर देख सीएचसी बैजनाथ के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर को रेफर कर दिया। 
सिलेंडर का खाली ट्रक (यूपी 25 बीटी 7655) रविवार दोपहर को बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। दियोरड़ा बैंड के पास सड़क संकरा होने के कारण वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक राजेश्वर सिंह निवासी छटिया (बरेली) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनर अमित शर्मा गलई बरेली जख्मी हो गया। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आपातकालीन सेवा 108 की मदद से घायलों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया। चालक की हालत गंभीर देख अस्पताल के प्रभारी हरीश पोखरिया ने चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया ,जबकि क्लीनर को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें