कपकोट (बागेश्वर)। रसोई गैस के स्थानीय एजेंसी ने ग्राम पंचायत तोली के 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस के कनेक्शन भेंट किए। बीपीएल परिवार के उपभोक्ताओं को योजना के बारे में बताया। कहा कि इसके लिए सैक लिस्ट में आवेदक का नाम दर्ज होना चाहिए।
एजेंसी के प्रबंधक ने लाभार्थियों को योजना के बारे में बताया। मैनेजर राजेंद्र मवाड़ी ने बताया कि इस योजना के तहत 361 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों को कनेक्शन नहीं मिले हैं, वह 22 दिसंबर तक संपर्क कर लें।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने कनेक्शनों का आधार कार्ड से लिंक कराने को कहा। बगैर लिंकेज के सब्सिडी मिलनी संभव नहीं होगी। वहां प्रवीण कोरंगा, लक्ष्मण सिंह रावत, विजेंद्र दानू आदि थे।