फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर, चमोली फाइनल में पहुंचीं

Tue, 26 Feb 2019 12:15 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइश खेत में वॉलीवाल टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 राज्य स्तरीय ओपन पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के तहत हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में ऊधमसिंह नगर और चमोली की टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


नुमाइश मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत हुए पहले सेमीफाइनल मैच में ऊधमसिंह नगर की टीम ने खटीमा की टीम को पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में चमोली की टीम ने टनकपुर को पराजित किया। इससे पहले हुए अन्य मैचों में टनकपुर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर की टीमों ने जीत दर्ज की। 

मैच में जैनेंद्र राठौर, मनोज राठौर, संजय वर्मा, संजय नगरकोटी, अर्जुन धपोला ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। इस दौरान विनोद सिंह, जुबैद अहमद, ठाकुर राणा, कविता खेतवाल, नीरज  पांडे, विजय सिंह, गोविंद मटियानी, प्रमोद दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें