फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में ललित, सौरभ, अजय ने बाजी मारी

Tue, 26 Feb 2019 12:11 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में अव्वल आए खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किए गए। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नाग हाउस ने अग्नि हाउस को 26-23 से पराजित किया। बालिका वर्ग में आकाश हाउस ने बाजी मारी। सीनियर बालक  वर्ग 100 मीटर दौड़ में ललित मोहन और बालिका वर्ग में श्वेता जोशी प्रथम रही। जूनियर बालक वर्ग में सौरभ मेहता, बालिका वर्ग में भावना प्रथम रहीं। सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में अजय मनकोटी,बालिका वर्ग में वंदना मेहता प्रथम रहीं। शिक्षक रितेश वर्मा व नवीन जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कृष्णा गिरि व केवीके काफलीगैर के प्रबंधक एमपी सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पीटीए अध्यक्ष महिपाल मेहता, विद्यालय के प्रधानाचार्य तनुज उपाध्याय ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें