फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यू-विन पोर्टल में दर्ज हो रहा टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड

Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती, प्रसूता कर सकती हैं पोर्टल पर पंजीकरण, 3159 गर्भवतियों और 10,770 बच्चों के वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड हुआ दर्ज
विज्ञापन

बागेश्वर। केंद्र सरकार ने टीकाकरण के डाटा को ऑनलाइन संग्रहीत करने के लिए यू-विन पोर्टल लाॅन्च किया है। पोर्टल का उपयोग गर्भवतियों को पंजीकृत करने, समय पर टीका लगाने, डिलीवरी परिणाम को रिकाॅर्ड करने, नवजात शिशु के जन्म को पंजीकृत करने और विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रम के रिकॉर्ड के लिए किया जा रहा है। पोर्टल लाभार्थियों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी लाभदायक साबित हो रहा है।
टीकाकरण व्यवस्था के ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध होने से लाभार्थियों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी काम में आसानी हो रही है। टीका लगाने के लिए लाभार्थी को समय से पूर्व ही पोर्टल पर नोटिफिकेशन भेजे जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता, एएनएम पोर्टल की मदद से ऑनलाइन लाभार्थियों की सूचना प्राप्त कर रहे हैं। भविष्य में टीकाकरण कार्ड के गुम हो जाने पर लाभार्थी पोर्टल से रिकॉर्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनवरी माह तक 3159 गर्भवतियों और एक वर्ष तक के 10,770 बच्चों को टीकाकरण किया गया है। वहीं, एक वर्ष से अधिक आयु के 1632 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सत्र में टीकाकरण के लिए 5,440 शिविर आयोजित किए जाने हैं। जिनके सापेक्ष बागेश्वर में 1976, गरुड़ में 1,938 और कपकोट में 1,279 शिविर आयोजित किए जा चुके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- लाभार्थी यू-विन पोर्टल में पंजीकरण कर टीकाकरण का रिकॉर्ड ऑनलाइन रख सकते हैं। जिले में टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित होने पर किसी भी क्षेत्र में स्लाॅट बुक कर टीका लगा सकते हैं। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें