फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअरों ने दो महिलाओं को किया जख्मी

Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्र गढ़खेत के कुलाऊं गांव की दो महिलाओं को खेत में काम करने के दौरान जंगली सुअरों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गढ़खेत रेंज के कुलाऊं गांव की भगवती देवी (39) और दुुर्गा देवी (36) मंगलवार के अपराह्न खेत में घास काट रही थीं कि जंगली सुअरों के झुंड ने उन पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


 महिलाओं ने भाग कर जान बचाई। महिलाओं की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुअरों को आबादी से भगाया। ग्रामीण घायल महिलाओं को 108 सेवा की मदद से सीएचसी बैजनाथ लाए। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी हरीश पोखरिया ने बताया कि जंगली सुअरों ने दोनों महिलाओं को बुरी तरह से जख्मी किया है।

 प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअरों को मारने की मांग की है। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने कुलाऊं के बंदूक के लाइसेंसधारियों से जंगली सुअरों को मारने के लिए जल्द आवेदन करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें