21 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका बागेश्वर के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने दो बूंद जिंदगी की, पोलियो ड्रॉप पिलाना है, जीवन बचाना है आदि नारे लगाए।
मंगलवार की सुबह जागरूकता रैली को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जगमोहन सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पोलियो से मुक्ति के लिए पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाना जरूरी है। इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा।
एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने बताया कि 21 फरवरी पोलियो रविवार को एनसीसी, एनएसएस के छात्र मोबाइल पोलियो बूथों में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगे। रैली में मनोज कांडपाल, राजीव निगम, नवीन जोशी, महिपाल डसीला, दीप चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।