फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाएं लापता

Wed, 04 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पुलिस थाना क्षेत्र के फरसाली की एक छात्रा जबकि माजखेत गांव से एक विवाहिता नौ दिन से गायब है। थानाध्यक्ष एसपी रायपा के अनुसार फरसाली गांव के शेर सिंह ने गुमशुदगी लिखाई है। जिसमें कहा गया है कि उसकी पुत्री उमा 22 वर्ष 26 मई को परीक्षा देने बागेश्वर डिग्री कॉलेज गई थी।
विज्ञापन


तब से वह घर नहीं लौटी है। उमा की लंबाई करीब साढ़े चार फीट, रंग गोरा है। उसने नीले रंग का सूट पहना है। उसने लड़की कई जगह तलाशी लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है। पीड़ित पिता ने पुलिस से उसकी पुत्री तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि माजखेत गांव के युवक ने भी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

बताया कि उसकी पत्नी नौ दिन से गायब है। उसकी कई जगह ढूंढखोज कर ली है लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता पहले भी मुकेश के साथ भाग गई थी। उसे तब रुद्रपुर से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों मामले दर्ज हैं। दोनों की खोजबीन शुरू कर अन्य थानों को भी सूचित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें