फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराई स्कूटी दो महिलाएं घायल

Sun, 02 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में एक स्कूटी डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक महिला और एक युवती महिलाएं घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 


शनिवार की देर शाम मंडलसेरा निवासी वंदना साही (22)और चंपा रावत (35) स्कूटी पर सवार होकर कपकोट से बागेश्वर की ओर आ रही थी। दणों के पास उनकी स्कूटी कपकोट की ओर जा रहे डंपर यूके 02-सीए 0607 के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर से स्कूटी सवार दोनों महिलाएं घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर चालक महेश सिंह ने इस घटना की सूचना फोन से 108 वाहन को दी। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को 108 चिकित्सा वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती किया गया। दोनों घायलों के हाथ, पैरों में चोटें लगी हैं। जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें