फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बाद अब पत्नी को भी शैलेश मटियानी पुरस्कार

विज्ञापन
शिक्षिका नीता अल्मिया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। जिले की दो शिक्षिकाओं को शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें जीजीआईसी बागेश्वर की प्रधानाचार्या शोभा और प्राथमिक विद्यालय पिंगलों गरुड़ की शिक्षिका नीता अल्मिया शामिल हैं। नीता के पति भी पूर्व में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पिगलों की प्रधानाध्यापिका नीता अल्मिया 2016 में गवर्नर्स शिक्षक अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। वह मूलरूप से गरुड़ के नौघर गांव की निवासी हैं। 2015 में उनकी ज्वाइनिंग के समय प्राथमिक विद्यालय पिंगलों में 39 बच्चे थे, अब यह संख्या 109 पहुंच गई है।
हर वर्ष वह अपने वेतन का एक हिस्सा गरीब और अनाथ बच्चों की शिक्षा पर खर्च करती हैं। अल्मिया ने बताया कि वह हर रोज 12 घंटे प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। उनके पति इंटर कालेज गागरीगोल में प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया को भी शैलेश मटियानी पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन

वहीं जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शोभा को भी इस बार शैलेष मटियानी पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने द्वाराहाट और पुरुड़ा में भी सेवा दी है। उपचारात्मक शिक्षण के क्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धि रही। यही कारण है कि प्रवक्ताओं के अधिकतर पद खाली होने के बावजूद जीजीआईसी में छात्राओं की कुल संख्या 607 है। यह आंकड़ा जिले में सर्वाधिक है।

प्रधानाचार्या शोभा।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें