फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में दो अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित होंगी

Thu, 11 Jan 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने नगर में 14 जनवरी से शुरू हो रहे उत्तरायणी मेले में शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सीओ महेश जोशी ने बताया कि मेले के दौरान भराड़ी और पुल बाजार में अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित होंगी।

विज्ञापन


तहसील सभागार में एसडीएम बिष्ट ने पुलिस को उत्तरायणी मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए ठोस उपाय करने को कहा। बाहरी क्षेत्रों से आने व्यापारियों का मौके पर ही सत्यापन करने के निर्देश दिए। अवैध वसूली और मेले में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि झूले और चर्खे लोनिवि से बगैर तकनीकी जांच के बाद ही लगेंगे। जानकारी दी गई कि 14 जनवरी को विवेकानंद इंटर कॉलेज से कपकोट बाजार से होकर बाराही मंदिर भराड़ी तक स्कूली बच्चों की भव्य सांस्कृतिक झांकी निकलेगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बलवंत भौर्याल आदि मौजूद रहेंगे। मेले का समापन 16 जनवरी की रात होगा।
विज्ञापन


बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, कांग्रेेस ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, सभासद गिरीश जोशी, रमेश गढ़िया, दयाल ऐठानी, बबलू ऐठानी, शेर सिंह ऐठानी और मुन्ना कपकोटी आदि थे। 

भनारघाटी में उत्तरायणी मेला 18 को
मेला समिति भनार घाटी के महादेव मंदिर में उत्तरायणी मेला 18 जनवरी को लगेेगा। पूर्व प्रधान कुुंदन कोरंगा के अनुसार शुभारंभ के दिन सुबह 10 बजे महिलाएं भव्य कलश यात्रा निकालेंगी। शिव मंदिर की स्थापना के बाद मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लोक कलाकार आनंद कोरंगा और उनकी टीम मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। छोड़ा नृत्य, झोड़ा, चांचरी, स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को मेले को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें