फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों, महिला पर हमला धारदार हथियार से हमला 

Sat, 09 Dec 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजस्व पुलिस रवांईखाल क्षेत्र के अंतर्गत तालड़ गांव में बेवजह एक युवक ने खेत में काम कर रही दो किशोरियों समेत एक महिला को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर तीनों से गालीगलौज कर मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष की प्राथमिकी पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी को उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह हरकोटिया ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे तालड़ गांव की मीनाक्षी (19) वर्ष पुत्री गिरीश जोशी, वंदना (18) वर्ष पुत्री विपिन जोशी और शोभा जोशी (40) पत्नी हरीश जोशी खेत में काम कर रहे थे। बताया जाता है कि गांव का ही आनंद बल्लभ जोशी हाथ में धारदार हथियार लेकर गालीगलौज करते हुए खेत में आया और तीनों पर हमला कर दिया। तीनों को चोटिल करने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों की सहायता से तीनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी को धारा 107, 116 और 151 के तहत गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट एसएस राणा के न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायालय के निर्देश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। पटवारी ने बताया कि आरोपी आए दिन गांव में लोगों से बेवजह झगड़ते रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने शनिवार को ही गांव के एक पशुपालक की भैंस पर भी धारदार हथियार से वार किया था। उन्होंने शासन-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें