फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में डेंगू के दो मरीज मिले, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 09 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू की दस्तक हो गई है। दो लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मरीजों की हालत में सुधार है। डेंगू के मामले सामने आने के बाद चिकित्सकों ने लोगों से बीमारी को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डेंगू बुखार को हड्डी तोड़ बुखार के रूप में भी जाना जाता है। यह बीमारी डेंगू वायरस वाले एडीज मच्छर के काटने से होती है। डेंगू होने पर मरीज को बुखार, तेज सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होता है। आमतौर पर मानसून काल में डेंगू अधिक फैलता है। जिले में अब तक डेंगू का कोई मामला नहीं था, लेकिन शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार की जांच कराने आए दो मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले।
सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जांच में डेंगू के लक्षणों की पुष्टि होने पर तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। मरीजों पर चिकित्सक लगातार निगरानी रख रहे हैं। मरीजों में हल्के लक्षण थे, जिसके चलते रिकवरी तेजी से हो रही है। जल्द ही मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



डेंगू मरीजों के लिए पांच बेड का बना है वार्ड : डॉ. टम्टा
बागेश्वर। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिले में डेंगू के मामले बेहद कम आते हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। जिला अस्पताल में पांच बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। सामान्य जांच कराने वाले लोगों को भी डॉक्टरों की ओर से अपने घर के आसपास जमा होने वाले पानी को साफ करने, शरीर को अधिक से अधिक ढकने और बुखार आने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें