फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर का जनादेश : 124 बूथ पर भाजपा, 64 बूथ पर मजबूत रही कांग्रेस

Sat, 09 Sep 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में जीत के बाद भावुक हुईं पार्वती दास के साथ विधायक सुरेश गढि़या। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बूथवार आंकड़ों के हिसाब से भाजपा ने 124 बूथ पर बढ़त बनाई तो कांग्रेस ने भी 64 बूथ अपने नाम किए। कई बूथों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला तो कुछ बूथ पर दोनों दलों ने एकतरफा जीत भी हासिल की। भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर इस बार भी कांग्रेस आगे रही, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अपना बूथ मजबूत करने में सफल रहे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में भाजपा इस बार भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। जिला पंचायत सभागार स्थित विधायक पार्वती दास के बूथ नंबर 185 पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 253 मत पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 194 वोट मिले। पिछले चुनाव में भी भारी जीत के बावजूद चंदन राम दास अपने बूथ से पीछे रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के बूथ में बने तीनों मतदान केंद्रों पर कांग्रेस आगे रही। विवेकानंद विद्या मंदिर इंका में बने तीनों बूथ पर कांग्रेस को क्रमश: 367, 247 और 141 मत पडे, जबकि भाजपा को क्रमश: 185, 135 और 130 वोट मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण के पैतृक गांव ओखलसों के बूथ से भाजपा आगे रही। इस बूथ पर भाजपा को 107 कांग्रेस को 98 वोट पड़े।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा के शामिल हुए पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास के बूथ से इस बार भाजपा मजबूत रही। भाजपा प्रत्याशी को 216 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 78 वोट मिले। पिछले चुनाव में इस बूथ पर कांग्रेस को 186 जबकि भाजपा को 135 वोट मिले थे। भाजपा में शामिल हुए नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल के बूथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौला में बने एक मतदान केंद्र से भाजपा आगे रही तो दूसरे में कांग्रेस। भतरौला पूर्वी में भाजपा को 220, कांग्रेस को 235 मत पड़े, जबकि भतरौला पश्चिमी में भाजपा को 202 और कांग्रेस को 187 वोट मिले।
विज्ञापन



10 बूथों पर 10 वोट से कम रहा हार-जीत का अंतर
बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव में दस बूथों पर हार और जीत का अंतर 10 वोट से कम रहा। अमतौड़ा बूथ पर मात्र एक वोट से भाजपा आगे रही। भाजपा को 124 जबकि कांग्रेस को 123 मत पड़े। भाटनीकोट और लौबांज बूथ पर भाजपा ने दो मत से जीत हासिल की। भाजपा को 80 जबकि कांग्रेस ने 78 मत हासिल किए। लौबांज बूथ पर भाजपा को 279 और कांग्रेस को 277 मत मिले। तैलीहाट बूथ पर कांग्रेस तीन वोट से आगे रही। कांग्रेस को 320 जबकि भाजपा को 317 वोट मिले। हरबगड़ बूथ पर भाजपा चार वोट से आगे रही। भाजपा को 83, कांग्रेस को 79 मत पड़े। फटगली और जौलकांडे नवीन में पांच-पांच वोट का अंतर रहा। फटगली में भाजपा को 145, कांग्रेस को 140 और जौलकांडे नवीन में भाजपा को 202, कांग्रेस को 197 मत मिले। रैखोली में भाजपा को 117 जबकि कांग्रेस को 111 वोट पड़े, यहां हारजीत का अंतर छह वोट रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें