फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दो महिलाएं बरामद, दो का नहीं लगा सुराग 

Tue, 13 Jun 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट और कांडा क्षेत्र से लापता हुई दो महिलाओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इनमें से एक महिला नवंबर 2016 जबकि दूसरी तीन दिन पूर्व से लापता थी। क्षेत्र की दो अन्य लापता महिलाओं का अभी तक कोई पता नहीं चल सक है। 
विज्ञापन


कांडा तहसील के कमेड़ीदेवी क्षेत्र की एक महिला पिछले साल 11 नवंबर को दो बच्चों को छोड़कर गायब हो गई थी। परिजनों ने मामले में कमेड़ीदेवी चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस सर्विलांस के जरिए महिला की लोकेशन पता करने में जुटी थी। इस महिला को सोमवार शाम जिला मुख्यालय क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। कमेड़ीदेवी पुलिस ने बरामद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

उधर, कपकोट के पोथिंग क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लापता हुई महिला को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला नाराज होकर अपने मामा के घर चली गई थी। मंगलवार को उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। बाद में परिजन उसे अपने साथ ले गए। इस महिला के लापता होने के बाद ग्रामीणों ने एक फेरी वाले पर शक जताते हुए पुलिस को सौंपा था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


इधर, कपकोट क्षेत्र से लापता हुई दो अन्य महिलाओं का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इनमें एक महिला लाहुर जबकि दूसरी सौंग क्षेत्र की रहने वाली है। कपकोट थाना पुलिस का कहना है कि दोनों लापता महिलाओं की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें