फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा के जेठाई के पास गिरी पिकअप, दो घायल

विज्ञापन
बागेश्वर के जेठाई (कांडा) के पास खाई में गिरा पिकप वाहन, घायलों को वाहन से निकालते लोग। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील के जेठाई के पास रविवार शाम पिकअप वाहन असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल वाहन सवार दोनों लोगों को कांडा सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम एक पिकअप कांडा से क्वैराली जा रही थी। शाम करीब पांच बजे वाहन जैसे ही जेठाई गधेरे के पास पहुंचा तो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे लोगों ने सिमलगांव निवासी वाहन स्वामी गिरीश सिंह (31) और ताशनी निवासी मनोज (30) को वाहन से बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कांडा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें