बागेश्वर। दफौट मोटर मार्ग पर सोमवार को एक पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दफौट मोटर मार्ग पर कांडे-नौगांव जाने वाली सड़क के पास सोमवार की सुबह पिकअप भूसा लेकर नौगांव की ओर जा रही थी। अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खुर्दराहत, नाजिमाबाद निवासी चालक फारुख (27) पुत्र लियाकत और फैजान (45) पुत्र अब्दुल सतार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. आशा ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है।
घायल फारुख।- फोटो : BAGESHWAR