फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिटुवा बिटुवा द्वि भाई रमौल नाटक को खूब सराहा

Wed, 25 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एंजल्स एकेडमी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। लोगों ने शिटुवा बिटुवा द्वि भाई रमौल नाटक को खूब सराहा। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुुुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण ने सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों से ऊंचाई छूने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने अपनी निधि से विद्यालय के विकास और कालक्षण मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण में विधायक फर्स्वाण ने कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतियोगिता है। सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। इसका लाभ बच्चों को मिल भी रहा है। सरकार शिक्षा और संस्कृृति के विकास के कई कार्यक्रम चलाए हैं। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी बबली ने कहा कि आज के बच्चे देश के कल के भविष्य हैं इन पर जितना अधिक ध्यान दिया जाएगा उसका लाभ राष्ट्र निर्माण में मिलेगा।

उन्होंने उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर घर में भी ध्यान देने को कहा। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने कहा कि शिक्षा विकास की असली कुंजी है। अच्छी शिक्षा से ही देेश खुशहाल बनता है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, नगर पालिका बागेश्वर की अध्यक्ष गीता रावल और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने में स्कूल की मेहनत सराहनीय है। इस मौके पर बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रमों की शुरूआत की।
विज्ञापन


कलाकार पप्पू कार्की ने गीत दारा देवी भगवती मैय्या... लाली हो उतरैणी कौतीक लागी...गाकर सभी को मस्त कर दिया। राजकुमार ने यारी बादे रे माया...गाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने रंगारंग, गीत, लोकनृत्य, एकल गीत नृत्य, भाषण पेश कर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक भरत गढ़िया और सचिव कमला गढ़िया ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य बीसी पंत ने वार्षिक आख्या पढ़ी। संचालन ऊषा बिष्ट और कविता गढ़िया ने किया। वहां कै. हरीश कपकोटी, किश्न राम तिरूवा, दीपक तिरूवा, तनुज तिरूवा समेत विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें