फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से गोमती घाटी में दो पुलिया बहीं 

Thu, 13 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नदी के उफान पर आने से गोमती घाटी केे अगरकोट में जिला पंचायत और लोनिवि की पैदल पुलिया बह गई है। अगरकोट के पास नदी का रुख बदलने से सौ से अधिक नाली कृषि भूमि नदी के मलबे से पट गई है।  
विज्ञापन


गोमती घाटी के लोहागढ़ी, अगरकोट, मजकोट, छत्यानी, कुंझाली, रौल्याण, थापल बजवाड़, सिमार आदि गांवों में भारी नुकसान हुआ है। अगरकोट नाले में जिला पंचायत अल्मोड़ा की पैदल पुलिया और प्रांतीय खंड लोनिवि की पैदल पुलिया नदी में समा गई।

इससे आसपास के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छत्यानी के पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार की रात हुई तेज बारिश से अगरकोट के पास नदी का रुख बदलने से ग्रामीणों की सौ से अधिक नाली जमीन नदी के मलबे से पट गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या, जिपं सदस्य नंदी भंडारी, इंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान दीनानाथ, भूपाल गढ़िया  कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कोहली ने घाटी में हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने क्षति की सूचना एसडीएम गरुड़ को दी। एसडीएम सुंदर सिंह ने क्षेत्रीय पटवारी से आपदा से हुई क्षति की रिपोर्ट तत्काल देने को कहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें