फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों को सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट करने की मांग 

Thu, 13 Jul 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
एडीएम से वार्ता करता शिष्टमंडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओखलीसिरौद गांव में बीते सोमवार को हुई भीषण बारिश से निर्माणाधीन सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। गधेरे के तेज बहाव से सड़क के ध्वस्त होने से अब आसपास रहे करीब 35 घरों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बृहस्पतिवार ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने एडीएम राहुल गोयल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने खतरे की जद में आए परिवारों को शीघ्र सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि ओखलीसिरौद में सिमगाड़ गधेरा तोक और तल्लाधार तोक में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण चल रहा है। बीती 10 जुलाई को भारी बारिश से सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

इससे अब गांव के जगदीश राम, लछी राम, गोविंद राम, मोहन राम और शंकर राम समेत करीब 35 लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। गधेरे के रुख बदलने से ग्रामीण घरों में रहने से डर रहे हैं। उन्होंने एडीएम से प्रभावितों को शीघ्र सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य भूपाल सिंह रौतेला, जगदीश राम, मोहन राम, उमेद राम, महेंद्र प्रसाद, जगत राम, गणेश राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें