फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ रोहतक के दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गरुड़ में शराब के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी (बैठे हुए)। - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ पुलिस ने कार से 22 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (हरियाणा ब्रांड) बरामद कर रोहतक निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 1.32 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गरुड़ में पंजास तिराहे के पास कौसानी से टाटा सफारी (एचआर02टी2355) को रोका। चेकिंग में पुलिस ने वाहन से अंग्रेजी शराब की 22 पेटियां बरामद कीं।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने कार सवार रोहतक के थाना सापला के गांव अटाला निवासी प्रदीप पुत्र धर्मवीर और सुनील पुत्र नरेश को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें