फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलम में पावर्ड पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
टीआरसी बागेश्वर में पावर्ड पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। जिला पर्यटन विभाग की ओर से कपकोट के दुलम गांव में पांच दिवसीय पावर्ड पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में साहसिक खेलों की अपार संभावना है। इससे पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन

केएमवीएन के पर्यटन आवास गृह बागेश्वर में शुक्रवार को आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में आर्या ने कहा कि पहले जिला मुख्यालय से लगे माल्ता से बिलौना तक पैराग्लाइडिंग होती थी। अब कपकोट के दुलम के शिविर में 35 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। भविष्य में जौलकांडे, कुकुड़माई से पैराग्लाइडर उतारे जाएंगे।
इससे साहसिक खेलों के जरिये जिले में पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी। मुख्य प्रशिक्षक जगदीश जोशी समेत सहायक प्रशिक्षक दीपक पंत, मनीष गड़िया, कुक्की, वीर सिंह, संजय तिवारी, विजय कोरंगा युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर पर्यटन आवास गृह के प्रबंधक हरीश मेहरा, रमेश कपकोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें