बागेश्वर। बैजनाथ और डंगोली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 1.215 किलोग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।
डंगोली चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। गलई मैदान के पास बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ के बाद बाइक पर सवार युवक सुंदर राम (37) निवासी ओखलधार थाना कपकोट और अर्जुन कुमार (29) निवासी झड़कोट, थाना कपकोट की तलाशी ली गई। आरोपी सुंदर के पास से 608 ग्राम और अर्जुन के पास से 607 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों पर 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेेश किया गया।