फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो 578 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन किलो 578 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को आरे बाईपास के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति पर शक होने पर उसकी तलाशी ली। उसके पास से साढ़े तीन किलो चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम रिंकू पुत्र ओमप्रकाश निवासी सोनीपत हरियाणा बताया। आरोपी चरस को कपकोट क्षेत्र से हरियाणा ले जाने की फिराक में था।
दूसरे मामले में नीलेश्वर तिराहे के पास से विशन राम पुत्र किशन राम निवासी नीलेश्वर (ठाकुरद्वारा) के पास से 78 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। चरस कहां से लाई गई, इसका पता लगाया जा रहा है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े तीन लाख से अधिक की आंकी गई है। चरस पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, कृष्णा गिरी, कांस्टेबिल दीवान प्रसाद, अशोक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें