बागेश्वर में ब्लड बैंक चालू करो
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। डीएम ने शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर और ब्लक बैंक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम निर्माण कार्य से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच करने के आदेश दिए हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के पास करोड़ों की लागत से बने ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम निर्माण कार्य की से असंतुष्ट नजर आए। इस पर उन्होंने संयुक्त जांच टीम बनाकर शीघ्र भवन निर्माण की जांच करने के निर्देश दिए। जांच टीम में एसडीएम सहित लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारी शामिल रहेंगे।
भवनों के निरीक्षण के दौरान एसपी सुखवीर सिंह, प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बागेश्वर जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने के लिए तीन वर्ष पूर्व जिला अस्पताल के पास करोड़ों की लागत से ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक भवनों का निर्माण किया गया था लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है।