बागेश्वर में बलिदान दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। युवा कांग्रेसियों ने गांधी पार्क और स्वराज भवन में एकत्र होकर गांधी जी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सभी लोगों ने रघुपति राघव राजा राम का गायन कर गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस जिला कार्यालय में गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कौसानी में भी गांधी स्मारक निधि से संचालित अनासक्ति आश्रम के संचालकों और कांग्रेस समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, प्रकाश बाछमी, कुलदीप मेहता, सूर्यभान दफौटी, कमलेश गढ़िया, पंकज कुमार, देवेंद्र बघरी, जगदीश भैसोड़ा, अजय चंदोला, मो. हसीब, दीपक पांडे, संदीप जोशी, प्रेम सिंह राणा, दीपक जोशी, सचिन लोहनी, पवन वर्मा आदि थे। संवाद