जिला कार्यालय बागेश्वर के राजस्व अनुभाग एवं शिकायत अनुभाग का निरीक्षण करतीं डीएम रंजना राजगुरु?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय के राजस्व अनुभाग एवं शिकायत अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कार्यालय एवं जनता मिलन कार्यक्रम में मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करवाने को कहा। इसके लिए तय समय सीमा में समस्या सुलझाकर इसकी सूचना संबंधित व्यक्तियों को भी देने को कहा।
राजस्व अनुभाग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने गार्ड फाइल, स्टांप पंजिका आदि पत्रावलियों एवं पंजिकाओं का भी बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश राम आर्या, प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह बनकोटी, भुवन तिवारी आदि रहे। ब्यूरो