फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में बन रहा ट्रंचिंग ग्राउंड बागेश्वर में तलाश

विज्ञापन
बागेश्वर के मालता रोड पर इसी स्थान पर बने अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा नगर पालिका क्ष - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। जिले में दो नगर निकाय हैं। इनमें से नगर पंचायत कपकोट में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का काम शुरू हो गया है जबकि नगर पालिका बागेश्वर में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। उत्तरायणी मेले में कूड़ा बढ़ने की आशंका के मद्देनजर दोनों निकायों ने दो, तीन माह के लिए स्वच्छकों का स्टाफ बढ़ा दिया है। वहीं नगर पंचायत कपकोट के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि शामा तिराहे पर बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। वहां सभी स्वच्छक अस्थायी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि पालिका में 27 स्थायी स्वच्छक हैं। उत्तरायणी के मद्देनजर 20 संविदा स्वच्छक भी रखे गए हैं। एक जेसीबी, एक टैंकर समेत छह बड़ी गाड़ियों से कूड़ा हटाया जा रहा है। इसे अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड मालता रोड पर डाला जाता है। नगर में स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन तलाशी गई है। आरे-द्यांगण बाईपास रोड पर बारूद घर के पास भी इनमें से एक स्पॉट देखा गया है। संपूर्ण स्वच्छता के लिए नगर में स्थायी, अस्थायी बायोटॉयलेट लगाए जा रहे हैं।
बागेश्वर के लोग बोले
मेहनरबूंगा मोहल्ले के लिए अग्निकुंड के पास बने पुल से रास्ता है। मोहल्ले में स्वच्छक न आने के कारण गांव के प्रवेश द्वार पर भी कई लोग कूड़ा डाल देते हैं। शिकायत करने के बाद शनिवार को ही कूड़ा हट सका।- रमेश राज, पूर्व प्रधान मेहनरबूंगा
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार काफी हुआ है। पालिका के स्वच्छक भी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनजागरूकता के अभाव में नगर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सका है।-- इंद्र सिंह फर्स्वाण, कठायतबाड़ा।
बिलौना में महर्षि विद्या मंदिर से समण मंदिर तक नाली चोक है। इस कारण जलभराव हो रहा है। नाली की सफाई कराने की जरूरत है।-- ओमप्रकाश टम्टा, सेंज
मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध नहीं है। सड़क किनारे से पालिका का वाहन कूड़ा वाहन ले जाता है जबकि सड़क से दूर वाले मोहल्ले में सफाई कराई जानी चाहिए। - रमेश पर्वतीय, बिलौना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें