फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क पर गिरा पेड़, बाधित हुआ यातायात

Wed, 22 May 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
हवालबाग में बकरी पालन से जुड़े पशुपालक। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम के करवट बदलने का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। सोमवार रात बागेश्वर-कांडा मोटर मार्ग पर तेज हवा से चीड़ का विशाल पेड़ टूट कर गिर गया। देर रात दमकल कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन

सोमवार शाम जिले में कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं। इसी दौरान छाती-मनकोट के समीप चीड़ का पेड़ टूट कर बीच सड़क पर जा गिरा। पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटिंग मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर यातायात सुचारू कराया। करीब दो घंटे बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। फायर सर्विस की टीम में एलएफएम नवीन चंद्र, गणेश कुमार, चालक चंद्र प्रकाश, दीपक कुमार, हिमांशु पाठक, काजल और अंजना शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें