फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में मकान पर गिरा पेड़, बालबाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के नगर पंचायत वार्ड दो में एक विशालकाय पेड़ की टहनी मकान पर गिर गई। हादसे के समय गृहस्वामी की बेटी घर के भीतर थी। संयोग से वह बाल बाल बच गई। सूचना के बाद आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर पेड़ काटा। नायब तहसीलदार ने भी मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। सभासद ने प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद देने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो तिरुवाण में कालक्षण मंदिर के समीप स्थित खड़िक का पेड़ की एक टहनी टूटकर रमेश राम पुत्र भीम राम के मकान पर गिर गई। पेड़ से गोशाला की छत क्षतिग्रस्त हो गई। इस समय हादसा हुआ रमेश राम की 14 वर्ष की पुत्री सिया घर के भीतर थी। गनीमत रही कि छत का हिस्सा उससे दूर गिरा, जिसके चलते लड़की को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इधर मकान पर पेड़ गिरने की सूचना सभासद तनुज तिरुवा ने आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूप को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ इंचार्ज हृदयेश सिंह परिहार, उपनिरीक्षक कुंदन प्रसाद, फायर सर्विस इंचार्ज शत्रुघ्न सिंह, वन विभाग के गजेंद्र गढ़िया, ऊर्जा निगम के गोपाल कुंवर, राजवीर सिंह आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ को हटाने का काम किया। पेड़ से गोशाला की छत, मकान के आंगन, सुरक्षा दीवार, मेन गेट आदि को नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार पूजा शर्मा ने सूचना मिलने के बाद मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। सभासद तिरुवा ने उनसे प्रभावित को जल्द से जल्द राहत राशि दिलाने और खतरा बन रहे पुराने पेड़ों को कटवाने की मांग की। इधर, एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि पेड़ की टहनी गिरने से गोशाला को नुकसान हुआ है। प्रशासन की टीम नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। मानक में आने पर प्रभावित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

खतरा बनते जा रहे हैं पुराने पेड़
बागेश्वर। जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के समीप स्थित पुराने पेड़ मकानों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इससे पूर्व पिछले सप्ताह गुनाकोट के रतेड़ तोक में तुन के पुराना पेड़ मकान में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं गांव में तुन के कई अन्य पुराने पेड़ों को काटने की ग्रामीण मांग कर चुके हैं। कांडा के पोखरी गांव में भी घरों के समीप खड़े तुन के पेड़ों से लोगों को खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें