फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास के गड्ढे दे रहे हादसे को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ग्रामीण सड़कें तो छोड़ों जिला मुख्यालय की सड़कों तक की उचित देखरेख नहीं की जा रही है। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा से भागीरथी होते हुए पिंडारी रोड के लिए बना बाईपास इसकी बानगी बना हुआ है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। गड्ढों में तब्दील सड़क पर वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

नगर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए मंडलसेरा-भागीरथी बाईपास का निर्माण किया गया है। ढाई से तीन किमी लंबे बाईपास की सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। इसी सड़क पर भाजपा का जिला कार्यालय और सेना की कैंटीन भी है। भाजपा कार्यालय से कुछ आगे पिंडारी रोड की ओर सड़क पर तालाबनुमा गड्ढे पड़े हैं। गड्ढों में पानी भरा है। गड्ढे इतने बड़े हैं कि इनसे वाहन को बचाकर ले जाना मुश्किल है।
बाईपास में वाहनों का दबाव रहता है। सड़क की खराब हालत से वाहन संचालन में तो दिक्कत हो ही रही है, पैदल चलने में भी यह गड्ढे दिक्कत पैदा कर रहे हैं। सड़क पर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो यह हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

मंडलसेरा-भागीरथी बाईपास में सड़क की मरम्मत की जाएगी। गड्ढों को भरा जाएगा। बरसात के बाद सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। - भुवन जोशी सहायक अभियंता लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें