फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों का ट्रेजरी में प्रदर्शन

Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिलों का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदारों ने बुधवार को कोषाधिकारी का घेराव किया। इस दौरान ठेकेदारों ने परिसर में धरना देकर जोरदार नारेबाजी करते हुए शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। 
जगदीश पाठक के नेतृत्व में बुधवार को कई ठेकेदार कोषाधिकारी कार्यालय पहुंचे और घेराव कर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के मौके पर ठेकेदारों ने कहा कि उनके पूर्व में रुके हुए बिलों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सभी प्रदर्शनकारी ठेकेदारों ने शीघ्र भुगतान न किए जाने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। इस मौके पर संजय नेगी, नवीन परिहार, महेश, भूपेश जोशी, हेमंत धपोला, महेश खेतवाल आदि ठेकेदार शामिल थे। इधर वरिष्ठ कोषाधिकारी भास्करानंद पांडेय ने बताया कि कुछ पेमेंट तकनीकी कारणों से रुका हुआ है। 24 अक्तूबर तक का भुगतान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण 

बागेश्वर। कोषाधिकारी कार्यालय परिसर में हुए ठेकेदारों के प्रदर्शन में ट्रेजरी का एक कर्मचारी भी शामिल हो गया। इस कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय ने बताया कि विभाग के एक कर्मचारी को धरना प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारों के साथ देखे जाने की सूचना है। स्पष्टीकरण मांगा गया है। सत्यता क्या है इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें