फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरसी भवन बना नहीं, तीन लाख खर्च

Thu, 25 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं मंडल विकास निगम ने पांच साल पहले नगर पंचायत के पालीडुंगरा में पर्यटक आवास गृह के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये खर्च कर पहाड़ी का कटान कर उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया है। निगम प्रशासन ने तत्कालीन जनप्रतिनिधियों के दबाव में भूमि की ठीक से जांच पड़ताल नहीं की।
विज्ञापन


बाद में विभाग के उच्चाधिकारियों ने मौका मुआयना करके जगह को असुरक्षित बताया। लोगों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारियों ने तब सूझबूझ से काम लिया होता तो सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होता।

 समय से दूसरी जगह टीआरसी बनता तो पर्यटकों की आमद बढ़ती क्षेत्र के विकास और रोजगार को नए आयाम मिलते। लोगों ने शासन और प्रशासन से टीआरसी का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें