फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरने से घायल हुए कार्यालय सहायक की मौत

Thu, 25 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से गिरे ऊर्जा निगम में तैनात कार्यालय सहायक तृतीय की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग बिनौली गांव निवासी विपिन पंत उम्र 35 वर्ष ऊर्जा निगम में कार्यालय सहायक तृतीय के पद पर तैनात था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ड्यूटी के दौरान दिन में चक्कर आकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विपिन के सिर में गंभीर चोटें पहुंची थी।

कर्मचारियों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गई।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। कर्मचारी की आकस्मिक मौत पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें