सुजल एवं स्वच्छ भारत बनाने के लिए बागेश्वर के आरसेटी में आयोजित कार्यशाला में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वजल की जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से स्वजल भारत मिशन ग्रामीण चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार से सुजल एवं स्वच्छ गांव विषय पर शुरू हुए तीन दिनी आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सीडीओ डीडी पंत ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को खुले में शौच से मुक्त स्थायित्व प्रदान करने के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को नल से जल उपलब्ध कराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में सामाजिक मानचित्रण पेयजल आपूर्ति का मूल्यांकन, रखरखाव की जानकारी, व्यक्तिगत सुविधाओं के आकलन की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक गिरिजाशंकर भट्ट, चंदन सिंह मलड़ा ने सामुदायिक विशेषज्ञ ने विस्तृत जानकारी दी। सीडीओ पंत ने कहा कि यह प्रशिक्षण बहुआयामी है। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। परियोजना प्रबंधक/उप परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने योजना की जानकारी दी। डीडीओ केएन तिवारी, पेयजल निगम के ईई सीएस गंगवार आदि ने भी जानकारी दी।