फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ पर्यावरण में ही तैयार होगी अच्छी फसल

विज्ञापन
बागेश्वर में आयोजित अमर उजाला और महिंद्रा कंपनी के कार्यक्रम में स्वागत गीत गातीं जीजीआईसी की छ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अमर उजाला और महिंद्रा स्कॉर्पियो ने स्थानीय होटल में शुक्रवार को प्रधान पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें खेती और पर्यावरण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें वक्ताओं ने खेती और पर्यावरण को लेकर अपनी राय रखी। महिंद्रा स्कॉर्पियो के प्रबंधक नवनीत वालिया और प्रोडक्ट विशेषज्ञ शशांक शर्मा ने महिंद्रा स्कॉर्पियो के नए मॉडल और उनकी खूबियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि खेती और पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। पर्यावरण स्वच्छ होने पर ही अच्छी फसल तैयार होती है। इसको समझने की जरूरत है। कहा कि बागेश्वर नगर पालिका को स्वच्छ रखने में पालिका पूरा योगदान दे रही है। नगरवासी भी इसमें अपना पूरा योगदान दें।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी डॉ. कमल कुमार पांडे ने खेती और वनों के घटते क्षेत्रफल पर चिता जताई। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहा कि समाज में जागरूकता लाना जरूरी है। जागरूक इंसान ही समाज की कुरीतियों को दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना भी जरूरी है। एडीएम राहुल गोयल ने कहा कि पर्यावरण और खेती को बचाने के लिए लोगों को स्वयं चौकीदार बनना होगा। कपकोट के ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा ने कहा कि वनों की रक्षा और रोपण ही पर्यावरण को बचा सकती है। महिलाओं के साथ पुरुषों को भी खेती के कार्यों में रुचि लेने से लोगों में जागरूकता आएगी। पूर्व सैनिक कर्नल जीएस बिष्ट का कहना था कि जैविक खाद के उपयोग से पर्यावरण और खेती नष्ट हो रही है। होटल व्यवसायी नरेंद्र खेतवाल ने कहा कि पहाड़ के खेत बंजर होते जा रहे हैं। आधुनिकता की दौड़ में लोग खेती, बाड़ी के कामों से दूर होते जा रहे हैं। प्रशांत पांडे और भुवन फर्स्वाण ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

-
पूर्व सैनिक, सरपंच, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शॉल देकर किया सम्मानित
बागेश्वर। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सरपंच, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को महिंद्रा स्कॉर्पियो की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अतिथियों में पूर्व सैनिक शिव सिंह परिहार, जीसी गुरंग, कमल बहादुर, डीएस हरड़िया, नारायण सिंह, जगन्नाथ पांडे, बालम सिंह, हीरा प्रकाश, गोपाल दत्त जोशी, बीआर भारद्वाज, कुंवर सिंह परिहार, सरपंच पूरन सिंह रावल, गिरीश चंद्र उप्रेती, जगदीश जोशी, त्रिलोक चंद्र पांडे, हेम तिवारी, गोकुल चंद्र तिवारी, मदन मोहन मेहता, निर्मला देवी, मंगल सिंह भरड़ा, कुंदन सिंह, प्रताप राम, हरीश चंद्र जोशी, किसान रेखा देवी, भुवन चंद्र मिश्रा, चंपा देवी, हिमांशु पांडे, राजेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना चंदोला, दीपक कार्की आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें