फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों का कौशल विकास प्रशिक्षण

Sun, 17 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। राजीव गांधी पंचायत राज सशक्तीकरण अभियान के तहत बागेश्वर व कपकोट विकासखंड में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों का क्षमता विकास कौशल प्रशिक्षण संपन्न हो गया। बागेश्वर में विधायक चंदन राम दास और कपकोट ब्लाक में जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन किया। समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 
विज्ञापन


बागेश्वर में जिला पंचायत राज विभाग व रूलक संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि जनप्रतिनिधि आपसी सामंजस्य व तालमेल से पंचायतों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों की कार्य क्षमता व कुशलता में उपयोगी साबित होगा। डीपीआरओ पूनम पाठक ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 

इसके बाद सभी प्रतिभागी पंचायत प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कपकोट ब्लाक में समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही प्रकार से हो यह जागरूक प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है। मास्टर ट्रेनर्स दिनेश जोशी, रेखा पुंडीर, पुष्पा बिष्ट, प्रतिभा और सीएस नेगी ने तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें