फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया हरियाली का पर्व हरेला

Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट बागेश्वर के एंजिल एकेडमी के बच्चों ने हरेला पर्व पर कुछ विशेष अंदाज में इस तरह दिया हरियाली का संदेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन


 जिले में हरियाली का प्रतीक हरेेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में बोया हरेला काटकर अपने आराध्य को अर्पित करके शिरोधार्य किया। नगर के पौराणिक बागनाथ मंदिर समेत अन्य देवालयों में हरेला अर्पित करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। शनिवार को लोगों ने घरों और मंदिरों में बोया हरेला काटकर अपने आराध्यों को अर्पित किया।

इस मौके पर ससुराल से पहुंची विवाहित बहनों ने भाईयों को जी रया जागी रया यो दिन मास भेंटन रया...के आशीर्वचन के साथ हरेला लगाया। भाईयों ने बहनों को यथोचित दक्षिणा और उपहार भेंट किए। लोगों ने इस पर्व पर अनेक पकवान बनाकर मंदिर में अर्पित कर पास पड़ोस में भी बांटा।
विज्ञापन

हरेला पर्व के मौके पर लोगों ने बड़ी संख्या में सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, मंदिरों आदि में विभिन्न प्रजाति के पौध रोपे। द्वारिका मंदिर अमसरकोट में वन पंचायत सलाहकार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया ने विभिन्न किस्म के पौधों का रोपण किया। वहां हेमंत टंगड़िया, भगवत टंगड़िया, गौरव राणा, रोहित पंत, ललित कनवाल आदि थे।

 प्राइमरी पाठशाला नैकाना भनार में पौध रोपण करने वालों में प्रधानाध्यापक दरबान सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी सदस्य नंदी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद कोरंगा शामिल थे। विवेकानंद इंटर कालेज हिचौड़ी कपकोट में आयोजित हरेला पर्व के मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक नमन पाल थे। वहां पर प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के ब्लाक प्रतिनिधि दयाल ऐठानी समेत सभी शिक्षक थे।
विज्ञापन


उधर गुरुकुल पब्लिक स्कूल धरमघर में बच्चों और शिक्षकों ने प्रधानाचार्य भागीरथी राठौर की अगुवाई में फलदार, छायादार और चार पत्ती वाले कई पौधों का रोपण किया। इधर आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरेला पर्व धूमधाम से मनाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें